फर्रुखाबाद: 60 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय व आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने 60 किलो गांजा सहित आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र विजय वीर यादव निवासी राजपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस व राजकुमार पुत्र जालिम सिंह चौहान निवासी नगला गुलाल थाना ओछा जनपद मैंनपुरी को 60 किलो गांजा, एक बुलेरो यूपी 82 एबी 1312 के सहित गिरफ्तार किया| पकड़े गये गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रूपये बतायी गयी है|

फर्रुखाबाद संवाददाता: धर्मवीर सिंह