फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जनपद में सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से मूल्य समर्थन योजना (MSP) के तहत दलहन व तिलहन फसलों—मूंग, मूंगफली, उड़द और तिल—की खरीद हेतु दो क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह केंद्र किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने की सुविधा प्रदान करेंगे।
यहाँ स्थापित किए गए हैं क्रय केंद्र
1. यू.पी.एस.एस. क्रय एजेंसी का बी-पैक्स जैनापुर, विकासखण्ड राजेपुर, तहसील अमृतपुर
2. 2. पीसीएफ क्रय एजेंसी का बी-पैक्स पखना, विकासखण्ड मोहम्मदाबाद, तहसील सदर इन दोनों केंद्रों पर 01 नवंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 तक खरीद की जाएगी।
सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य (MSP 2025-26)
मूंग – ₹8768 प्रति क्विंटल, मूंगफली – ₹7263 प्रति क्विंटल, उड़द – ₹7800 प्रति क्विंटल, तिल – ₹9846 प्रति क्विंटल
पंजीकरण अनिवार्य, ये दस्तावेज रखें तैयार
दलहन–तिलहन क्रय के लिए किसान पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण हेतु किसान के पास होना चाहिए—आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, भूमि एवं फसल विवरण (खतौनी/खसरा), आधार से लिंक बैंक खाता
फार्मर रजिस्ट्री आईडी
यदि किसान स्वयं पंजीकरण के समय उपस्थित नहीं हो सकते, तो वे अधिकतम तीन अधिकृत व्यक्तियों के नाम व उनके आधार नंबर दे सकते हैं।
खरीद केंद्रों पर मिलेगा सीधा लाभ
किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुँच सकेंगे और निर्धारित समर्थन मूल्य के आधार पर भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा।
समस्या हो तो यहाँ संपर्क करें
यदि पंजीकरण या उपज विक्रय में कोई भी समस्या आती है तो किसान यहाँ संपर्क कर सकते हैं—
★सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, फर्रुखाबाद – 7533888867
★अपर जिला सहकारी अधिकारी / जिला प्रबंधक, पीसीएफ लि०, फर्रुखाबाद – 9919098273
सहकारिता विभाग का यह कदम किसानों को बेहतर कीमत और सुरक्षित विपणन विकल्प प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
