फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद के विकास को नई दिशा देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। यह उपलब्धि जिले के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शिता का परिणाम है।
लखनऊ में आयोजित कानपुर मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान विधायक मेजर द्विवेदी द्वारा पूर्व में प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वीकृति प्रदान की है।
इन प्रस्तावों में शामिल हैं:
1. फतेहगढ़ – गुरसहायगंज मार्ग (राजमार्ग संख्या 29A) का चार लेन विस्तार एवं बाईपास निर्माण, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 400 करोड़ रुपये है।
2. देवरामपुर खैरबंद नगला रेलवे क्रॉसिंग के लिए विशेष अवसंरचनात्मक विकास कार्य, जिसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपये तय की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्देश दिए हैं कि अगले तीन महीनों के भीतर इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाए, ताकि जनता को शीघ्र ही इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, फर्रुखाबाद की जनता को बेहतर सड़क सुविधा और निर्बाध यातायात उपलब्ध कराना मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री जी का सहयोग और समर्थन हमारे जिले के समग्र विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”
जनपद के नागरिकों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों ने इन दोनों परियोजनाओं को जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। फर्रुखाबाद वासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी एवं विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन।
