फर्रुखाबाद:शमसाबाद मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र में गौकशी और अवैध असलहा रखने के मामलों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक आरोपी को पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

घटना दिनांक 28 जून 2025 की है, जब थाना शमसाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला नान के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौकशी के आरोपी शकील पुत्र नबी आलम एवं उसका साथी रियाजुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन फर्रुखाबाद से वापस लौट रहे हैं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शकील के दाहिने पैर में गोली लग गई। मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हथियार और सामग्री

पुलिस ने मौके से 02 अवैध तमंचे, 01 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल (UP76AUB808) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शमसाबाद में मुकदमा संख्या 135/2025 धारा 109(1) BNS व 3/25 Arms Act के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

आरोपी शकील ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने और उसके भाई बांके ने दिनांक 27 जून को तराई में चर रही एक गाय को पकड़कर समैचीपुर चितार गांव के पास खेत में काटा था। वहीं से मिले अवशेषों के आधार पर थाना शमसाबाद में उनके खिलाफ गौवध अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज हुआ था।

रियाजुद्दीन ने भी पूछताछ में बताया कि वह शकील के साथ फर्रुखाबाद में वकील से मिलने गया था और वापसी में पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से शकील ने फायरिंग की थी।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

शकील:

मुकदमा संख्या 479/2004, धारा 323/324/325/504 भा.दं.वि.

मुकदमा संख्या 133/2025, धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम

मुकदमा संख्या 135/2025, धारा 109(1) BNS व 3/25 Arms Act

रियाजुद्दीन:

मुकदमा संख्या 135/2025, धारा 109(1) BNS व 3/25 Arms Act

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों व जनपदों से प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. थाना प्रभारी तरुण सिंह

2. उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव

3. कांस्टेबल तरुण कुमार

4. कांस्टेबल अर्जुन सिंह

5. कांस्टेबल अंकित कुमार

6. कांस्टेबल गौरव कुमार

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पूरी पुलिस टीम को इस सफल मुठभेड़ और गिरफ्तारी पर बधाई दी है।