फर्रुखाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 30 अगस्त 2025 को वादी की नाबालिग पुत्री शौच के लिए गई थी। उसी दौरान ग्राम सवितापुर निवासी आरोपी नितिन और शरवन उर्फ सौरभ ने उसे रोककर एक पुरानी इमारत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 31 अगस्त 2025 को थाना कम्पिल में मु0अ0सं0 144/2025 धारा 70(2) बीएनएस, 5(G)/6 पॉक्सो एक्ट व SC/ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. नितिन पुत्र रघुवीर लोधी निवासी सवितापुर, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़

2. शरवन उर्फ सौरभ पुत्र ज्ञान चन्द्र निवासी सवितापुर, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ और आपराधिक इतिहास

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने जुर्म कबूल करते हुए माफी मांगी और बताया कि वे अपना बयान अपने वकील के माध्यम से अदालत में देंगे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का नाम मौजूदा मुकदमे में दर्ज है।

गिरफ्तारी टीम

थानाध्यक्ष कपिल चौधरी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार

पुलिस का कहना है कि इस तरह के जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।