फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

मामला दर्ज होने की पृष्ठभूमि:

दिनांक 10 मार्च 2025 को कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 53/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह मुकदमा वादी विनोद तोमर निवासी थाना अलीगंज, जनपद एटा द्वारा डाक के माध्यम से दी गई तहरीर पर आधारित है, जिसमें उन्होंने अपनी भांजी मोना की हत्या कर शव को गायब किए जाने का आरोप अभियुक्तों पर लगाया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. अभिषेक दीप जादौन उर्फ रितिक पुत्र राजेश कुमार, निवासी कोटला, जनपद फिरोजाबाद

2. शिवानी पत्नी विजय सिंह, निवासी मोहल्ला नुनहाई, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़

पुलिस ने दिनांक 14 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया तथा आगे की सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही।

अन्य नामजद अभियुक्त:

जांच में जिन अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए वे हैं

आयुष तिवारी पुत्र विद्यासागर तिवारी

दुष्यंत उर्फ गोलू पुत्र जसवंत सिंह

इनकी गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी हैं।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

अभिषेक दीप जादौन: मु0अ0सं0 53/25 धारा 238 बीएनएस, कायमगंज

शिवानी: मु0अ0सं0 53/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस, कायमगंज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह,हेड कांस्टेबल जावेन्द्र,कांस्टेबल मनोज चाहर,महिला कांस्टेबल भारती

कायमगंज पुलिस की इस सफलता से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती का संदेश भी गया है। पुलिस शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में सक्रिय है और शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।