फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में यातायात माह–2025 के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा भारतीय कॉलेज मोहम्मदाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा तथा कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम ने छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर चलते समय छोटे-छोटे नियमों का पालन दुर्घटनाओं से बचने और जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पुलिस टीम ने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के महत्व को समझाया। साथ ही उन्हें #सड़क_सुरक्षा_जीवन_रक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात के मूल मंत्र बताए।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षित यातायात के सभी नियमों का पालन करने की शपथ ली। पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

यातायात माह के दौरान जनपद में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।