फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। नई तैनाती के अनुसार संबंधित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा फील्ड ड्यूटी को सुदृढ़ करने के लिए यह आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं।
स्थानांतरण विवरण क्रम नाम व पद कहां से कहां को
1 निरी0 श्री योगेन्द्र सिंह सोलंकी (पीएनओ–932410481) पुलिस लाइन थाना मोहम्मदाबाद
2 निरी0 श्रीमती नीतू यादव (पीएनओ–112026875) पुलिस लाइन थाना फतेहगढ़
3 निरी0 श्री इन्द्रजीत सिंह (पीएनओ–930730682) पुलिस लाइन थाना राजेपुर
कानून-व्यवस्था के लिए अहम कदम
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह स्थानांतरण जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस कार्यवाही को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
नई नियुक्तियों के बाद संबंधित थानों में कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद है।
जनपद में आगामी दिनों में पुलिस विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु ऐसे कदम जारी रहेंगे।
