फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डी. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 29 जून 2025 को थाना नवाबगंज पर दर्ज मु0अ0सं0-145/2025 बीएनएस की धाराओं में नामित अभियुक्तगणों को ग्राम हरदुआ चौराहा के निकट मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. शेर सिंह उर्फ सत्यपाल (मुठभेड़ में घायल) पुत्र ओमकार सिंह
2. अनार सिंह पुत्र ओमकार सिंह
3. सतनाम पुत्र ओमकार सिंह
सभी अभियुक्त ग्राम रामनगर पुठरी, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के निवासी हैं।
घटना का पृष्ठभूमि:
वादिनी श्री उमेश चन्द्र ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी थी कि दिनांक 28 जून को उनके परिवार पर तीनों अभियुक्तों ने लाइसेंसी व नाजायज असलहों से हमला किया था। इस हमले में वादी की पुत्री पलक और चचेरे भाई महावीर घायल हुए, जबकि पुत्र आकाश की गोली लगने से मृत्यु हो गई।
पुलिस मुठभेड़ व पूछताछ:
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदुआ क्षेत्र में घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान शेर सिंह को गोली लगी जबकि अन्य दो को पुलिस ने सकुशल दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने जमीन विवाद में आकाश की हत्या की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि घटना के बाद वे फरार हो रहे थे।
बरामदगी:
एक अवैध अधिया 315 बोर, तीन खोखा कारतूस
एक लाइसेंसी बंदूक 12 बोर, पांच जिंदा कारतूस
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
तीनों अभियुक्तों पर पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, हमला, गाली-गलौज, आर्म्स एक्ट आदि शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष: श्री विद्या सागर तिवारी,उप निरीक्षक: श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, श्री रमाशंकर पचाल,मुख्य आरक्षी: सुखबीर सिंह,आरक्षी: सुधांशु चौहान, हर्षित चौहान
पुलिस द्वारा दर्ज किए गए दो मुकदमे—मु0अ0सं0-145/25 और 146/25—में अब अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फर्रुखाबाद पुलिस की इस तत्परता और साहसिक कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
