फर्रुखाबाद: इस बार उपभोक्ताओं को राशन थैले में दिलाने व नए वोटर बनाने की योजना बनाई

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस बार उपभोक्ताओं को थैले में राशन दिलाने व नये लोगों के वोट बनवाएं जाने की योजना बनाई है। आवास विकास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला संगठन प्रभारी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम चेयरमैन बाबूराम निषाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह मौजूद रहें।
बैठक में पिछड़ा वर्ग वित्त विकास चेयरमैन व संगठन प्रभारी बाबूराम निषाद ने कहा भाजपा संगठन के कुशल नेतृत्व के कारण ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत के चुनाव में अभूतपूर्व विजय प्राप्त हुई है। इस जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। 18 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
भाजपा ने परिवारवाद, वंशवाद एवं भाई- भतीजावाद की राजनीति को समाप्त किया है।सदी की सबसे बड़ी महामारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के संकल्प को जारी रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व को सराहा एवं उनके कार्यों की तारीफ की। कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार ने सबसे अच्छे प्रबंधन के साथ कार्य किया।
प्रदेश के माफियाओं एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने देश के जवानों व किसानों के लिए पहली प्राथमिकता के साथ कार्य किया। भाजपा मोदी एवं योगी के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा 350 के लक्ष्य को पूर्ण करेंगी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक ढांचे को चुस्त एवं दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुटकर बूथ समितियों को मजबूत करने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जन कल्याण योजना के अंतर्गत नवंबर तक मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है।
इस योजना के प्रचार और प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाने का कार्य करेंगे। भाजपा की केवल गरीबों की रोटी कपड़ा और मकान की चिंता करने का कार्य करती है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। पिछड़े डेढ़ दशकों से प्रदेश में सपा और बसपा के नेतृत्व वाली लूट तंत्र की सरकार चलती थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए कहा अगस्त के प्रथम सप्ताह में मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक दो सत्रों में आयोजित होंगी। 23 24 व 25 जुलाई को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा help desk लगाना एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करना होगा। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साधु संत महात्मा एवं मठ मंदिर के पुजारी का सम्मान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहेंगे। 25 जुलाई को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा 26 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य भाजपा समर्थित प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम जन प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त थैलों में राशन किट वितरित की जाएगी यह कार्यक्रम सभी राशन वितरण केंद्र पर आयोजित होगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर के मध्य सभी बूथ समितियों का सत्यापन कार्य किया जाएगा। 1 सितंबर से नव मतदाता अभियान कार्यक्रम आरंभ होगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर नव मतदाता बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता इन सभी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन करेंगे। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, श्रम प्रकोष्ठ सह संयोजक अभय सिंह, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कॉरपोरेटिव चेयरमैन कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, फतेह चंद वर्मा ,सुनील कुमार रावत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,आईटी संयोजक अभय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लालाराम शाक्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद मंसूरी।
जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह राजपूत,जिला पंचायत सदस्य अमित राजपूत, सरस्वती वर्मा, सभासद मंजू अग्रवाल, श्रम विभाग की सदस्य सरिता शाक्य, ब्लाक प्रमुख डॉ पल्लव सोमवंशी, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष नवनीत पाल, गुरुचरण आजाद, सुमन राठौर, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री। नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान,अमृतपुर मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह,अंकुर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

फर्रुखाबाद: संवाददाता धर्मवीर सिंह