फर्रुखाबाद :मलबे में दबकर मासूम बालक की मौत से घर में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद : जहानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्ची दीवार के मलबे से दब कर बालक विवेक की मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। विवेक थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी गौतम बाथम का 5 वर्षीय पुत्र था। विवेक सुबह मकान की दीवार के किनारे मौजूद था तभी वर्षा के कारण कच्ची दीवार ढह गई।
विवेक के मलबे में दब जाने पर परिवार में हाहाकार मच गया परिजनों ने प्रयास कर विवेक को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी गरीब गौतम पल्लेदारी कर गुजारा करते हैं। उन्हें आज तक सरकारी आवास नहीं मिला है गांव के जगदीश की पत्नी आशा देवी कई बार प्रधान रही। वर्तमान प्रधान ने पीड़ित गौतम को ढाढस बंधाया और सरकारी आवास दिलाए जाने का वायदा किया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने मामले की स्वयं घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की और करीब लगभग 3 घंटे तक राजस्व का कोई अधिकारी ब कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह