फर्रुखाबाद : नवाबगंज थाने के ग्राम उखरा निवासी कन्हैयालाल दीक्षित और उसी ग्राम के रहने वाले सौरभ दीक्षित के बीच लगभग पंद्रह दिन से गंदगी के पीछे विवाद चल रहा था सौरभ का गोबर कन्हैया की दीवाल के पीछे पड़ता है जिससे बरसात के कारण उस गोबर से कन्हैया के घर में सीलन और पानी आने लगा था जिससे कन्हैया के घर में गंदगी फैलने लगी थी और गंदगी के कारण कारण डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना है कन्हैया ने कई बार सौरभ से कहा कि मेरी दीवाल के पीछे से अपना यह गोबर हटा लो ताकि मेरी दीवाल में सीलन ना आ पाए और ना ही गोबर का गंदा पानी मेरे घर में आए इसी बात को लेकर कन्हैया और सौरभ के बीच में विवाद चल रहा था जिनकी तहरीर कन्हैया दीक्षित ने पूर्व में थाना नवाबगंज में दी थी लेकिन पुलिस ने ना तो कोई कार्रवाई की और ना ही किसी प्रकार का कोई निस्तारण किया कन्हैया लाल दीक्षित में आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही का यह नतीजा है कि हम दोनों पक्षों में जमकर लाठी ईटा पत्थर चली है एक तरफ कन्हैया का पैर टूट गया है तो दूसरी तरफ सौरभ दीक्षित के सर में चोट आई है दोनों पक्षों को एंबुलेंस नवाबगंज चिकित्सालय लेकर गई वहां डॉक्टर ने फर्रुखाबाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया में रेफर कर दिया जहां दोनों पक्षों का उपचार चल रहा है दोनों पक्षों ने थाने में फिर दोबारा तहरीर दी है और दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं
फर्रुखाबाद: दो गुटों के बीच में चली लाठी डंडे दोनों पक्ष घायल
