फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आज जनपद के सभी सातों विकास खंडों में किसानों और ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे गए। संगठन की इस पहल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने किया।
अजय कटियार ने कहा कि “देश की तरक्की का रास्ता किसान के घर से होकर जाता है, लेकिन जब तक किसानों और ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा।”
कार्यक्रम के तहत ब्लॉक बढ़पुर में जिला अध्यक्ष अजय कटियार की अध्यक्षता रही, जहां ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य के साथ विकास विमलेश शाक्य, मुकेश शर्मा, अरविंद गंगवार, विजय सिंह शाक्य, रामप्रकाश पाल और अनुज राजपूत मौजूद रहे।
राजेपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष अनीश सिंह सोनू सोमवंशी, अशोक यादव, संजीव सोमवंशी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, सुशील दीक्षित और अजयपाल यादव उपस्थित रहे।
कमालगंज ब्लॉक में कार्यक्रम की कमान जिला महासचिव अभय यादव ने संभाली। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष पवन जोशी और बरजोर सिंह राजपूत मौजूद रहे।
मोहम्मदाबाद ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष राजीव उर्फ बड़े यादव के साथ जिला उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला संगठन मंत्री संजीव यादव, दिनेश सिंह और जिला प्रचार मंत्री राजेश यादव उपस्थित रहे।
शमसाबाद ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कठेरिया की अगुवाई में जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य और जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार मौजूद रहे।
नवाबगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष अंकेश गंगवार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, और मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी उपस्थित रहे।
वहीं कायमगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार और तहसील अध्यक्ष कश्मीर गंगवार ने नेतृत्व किया।
सभी ब्लॉकों में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम अध्यक्षों के माध्यम से किसानों की शिकायतें एकत्रित की गईं और खंड विकास अधिकारियों को संबोधित मांग पत्र सौंपे गए।
मांग पत्रों में मुख्य रूप से सिंचाई, नाली-खड़ंजा निर्माण, खाद-बीज वितरण में अनियमितता, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियाँ और किसानों की आर्थिक सहायता से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ब्लॉकों में किसानों की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही, जिससे संगठन की एकजुटता और किसानों की आवाज़ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
