(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहिल्ला (फर्रुखाबाद) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है।
विद्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा के निर्देशानुसार योग्य विद्यार्थी अब अधिकृत वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य प्रभारी के अनुसार, यह अवसर उन छात्रों के लिए विशेष है जो ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। यह विद्यालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित होता है तथा छात्राओं एवं छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन व अन्य सुविधाएं प्रदान करता है।
आवश्यक जानकारी:
परीक्षा सत्र: 2026–27
कक्षा: 6वीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2025 आधिकारिक वेबसाइट: https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/
अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय से पूर्व आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर अपने बच्चों के भविष्य को नई दिशा दें।
