(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2025 को जिला व नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के आह्वान पर पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में बेगुनाह निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या किए जाने के विरोध पर जिला व नगर के सभी गुटों के व्यापार मंडल के नेतृत्व में फर्रुखाबाद नगर व जिला के सभी बाजार बंद रहे सभी बाज़ारो में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल कर आतंकवाद के और पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा चौक चौराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंक कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष सदानन्द शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर महिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, नगर संरक्षक आनन्द प्रकाश मुन्ना गुप्ता पत्रकार व अनुपम रस्तोगी युवा जिला व नगर युवा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीगण व सभी छेत्रिय व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी व युवा जिला अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर गुप्ता मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा व जिला महामंत्री श्री विमलेश मिश्रा बीज व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र प्रकाश आर्य अंगूरी बाग़ अध्यक्ष श्री डॉ0 महेंद्र श्रीवास्तव उद्योग मंच उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्री अरुण अग्निहोत्री संडे बाज़ार अध्यक्ष नितिन गुप्ता व महामंत्री एवम सभी पदाधिकारीगण आदि ने किया व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद के सभी व्यापारियों को सफल बन्दी के लिए धन्यवाद किया। अंगूरी बाग़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री डॉ0 महेंद्र श्रीवास्तव के नेत्रत्व में अंगूरी बाग़ चौराहे पर व साहबगंज चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राजू भारद्वाज के नेतृत्व में साहबगंज चौराहे पर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। अशोक यादव, मुकेश दीक्षित व सौरभ पाठक सूर्य प्रकाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद:उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम आतंकी हमलों में बेगुनाह निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में बाजार बंद रहे, जुलूस निकाल कर आतंकवाद और पाक का पुतला फूंक जताया विरोध।
