फर्रुखाबाद: आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट है भाजपा सरकार सभी विभाग में लूट मची हुई है जनता त्राहि त्राहि कर रही है-वन्देमातरम

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 सितंबर 2024 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि यूपी भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों की जिक्र करते हुए सत्ता के अहंकार में चूर होने का आरोप लगाया। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम कहा कि लोकसभा के चुनाव में देश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। जनता ने भाजपा की नफरती, उनकी नकारात्मक राजनीति और बुलडोजर संस्कृति को पूरी तरह से नकार दिया है। इसके बावजूद भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि भाजपा सरकार लूट और झूठ की सरकार हैं आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट है भाजपा सरकार। सभी विभाग में लूट मची हुई है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है लेकिन सरकार के कान पर जू नही रेंग रही है,वह अपने साम्प्रदायिक एजेंडो को ही मूर्त रूप देने मे व्यस्त है।

नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार का सबसे बढ़ा उदहारण जनपद फर्रुखाबाद के सभी उपनिबन्धक कार्यालय,तहसील कार्यालय व सभी थाना इत्यादिहैं यदि भाजपा सरकार कों सबूत चाहिए हों तो मैं लिखित बहुत सबूत दे सकता हूँ। क्या भाजपा सरकार सबूत लेकर यहां के अधिकारियों पर बुलडोजर चला पायेगी। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि कार्यकर्ताओं से लोकसभा के चुनाव का तेवर, जोश, जज्बा विधानसभा के 2027 के चुनाव तक बनायें रखने का आह्वान करता हूँ। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि भाजपा सरकार जाति देखकर अपराध तय करती है। यह सरकार समाज में जातीय विद्वेष पैदा करने पर उतारू है। पिछड़ो और दलितों व ब्राह्मण के प्रति इस सरकार का रवैय्या अन्यायपूर्ण है।

Leave a Comment