फर्रुखाबाद : बढ़पुर की ग्रामपंचायत जैतपुर में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

द दस्तक 24 न्यूज फर्रूखाबाद, जैतपुर ग्राम पंचायत में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भंते नाग सेन जी ने बुद्ध वंदना को कराते हुए किया। माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका थी जिन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया था। क्योंकि पहले भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था। माता सावित्रीबाई फुले ने भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाते हुए उनको अपने हक के लिए लड़ना सिखाया। इसीलिए इन को राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले भी कहा जाता है। माता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।भन्ते नागसेन जी ,ग्राम प्रधान श्यामू पाल रीतेश पाल ,शिवसरन शाक्य, कमलेश शाक्य, विमलेश शाक्य, शिवराम शाक्य,राजवीर शाक्य, कुमकुम शाक्य ,मुस्कान शाक्य,अनीता शाक्य ,उपासना शाक्य,सोनी शाक्य, प्रमिला शाक्य ,आशा शाक्य। आदि लोग मौजूद रहे।