फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों और मजदूरों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी का जन्म दिवस “किसान जागृति दिवस” के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि “बाबा महेंद्र सिंह टिकैत एक पुण्य आत्मा थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और साहस के साथ लड़ी। आज किसानों को उनकी कार्यशैली और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।”
वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने घोषणा की कि “आज से 31 अक्टूबर तक किसान जागृति अभियान चलाया जाएगा।”
उन्होंने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित गांवों में चलाया जाएगा ताकि किसानों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए जनजागरण हो सके।
अजय कटियार ने लिंक एक्सप्रेसवे के मुद्दे पर जिला प्रशासन को घेरते हुए कहा, “हम लिंक एक्सप्रेसवे का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन इसके नाम पर किसानों की हजारों बीघा जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “अगर गंगा और रामगंगा नदी पर बांध बनाए जाएं तो फर्रुखाबाद का किसान बाढ़ से मुक्त हो सकता है। जिला प्रशासन चाहे तो अगली वर्ष से किसी किसान को बाढ़ की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।”
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे “परम श्रद्धेय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के बताए हुए मार्ग पर चलें, उनके विचारों को आत्मसात करें — तभी किसानों के रुके हुए कार्य अपने आप पूरे होंगे।”
इस अवसर पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेहान मंसूरी (निवासी सिरमौरा बांगर) को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल सचिव अफरोज मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सिंह सोमवंशी, अशोक यादव, जिला महासचिव अभय यादव, जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य, बिजनेश यादव, सुशील दीक्षित बाबा जी, सुग्रीव पाल, दिनेश सिंह, अरविंद गंगवार, राजेश यादव, सोनू सोमवंशी, कश्मीर गंगवार, बड़े यादव, शिवराम शाक्य, पवन जोशी, टिंकू यादव, अंकेश गंगवार, आर्यश गंगवार, बरजोर सिंह, अजीत सोमवंशी, अशोक शाक्य सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
