फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दी आत्मरक्षा और सुरक्षा की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना नवाबगंज की एंटी रोमियो टीम द्वारा संत पीटर्स केजीआर पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा कानून संबंधी अधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असामाजिक हरकत की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, 181 (महिला सहायता) तथा 1098 (बाल सहायता) पर संपर्क करें।

एंटी रोमियो टीम ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी स्थिति में डरने की बजाय शिकायत दर्ज करानी चाहिए। टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों की भी जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं।