फर्रुखाबाद:तमंचे से हमला करने की झूठी सूचना देने वाला अभियुक्त कोतवाली कायमगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कायमगंज में मु.अ.सं. 258/25 धारा 3/25 A.Act पंजीकृत हुआ था। सूचना देने वाले अवनीश कुमार पुत्र सत्यराम निवासी ग्राम कुम्हारी नगला, कोतवाली कायमगंज ने पुलिस को बताया था कि कमलेश नामक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर उसके घर पर हमला करने आया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। लेकिन जांच के दौरान साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि दी गई सूचना पूरी तरह झूठी थी। जांच में यह भी सामने आया कि कथित अवैध तमंचा वास्तव में कॉलर अवनीश कुमार का ही था।

पुलिस विवेचना में पाया गया कि अवनीश कुमार ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों —1. दशरथ पुत्र सत्यराम, 2. सत्यराम पुत्र प्रहलाद, 3. श्रीमती शीला देवी पत्नी अवनीश कुमार — के साथ मिलकर झूठा साक्ष्य गढ़ते हुए कमलेश को फंसाने के उद्देश्य से पुलिस को गुमराह किया।

इस पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 228 बी.एन.एस. की वृद्धि करते हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

अवनीश कुमार पुत्र सत्यराम निवासी ग्राम कुम्हारी नगला, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़। पूछताछ के दौरान, अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अपनी सफाई माननीय न्यायालय में देने की बात कही।

पुलिस टीम:

1. 30नि० जितेन्द्र सिंह, 2. का० जितेन्द्र, 3. म०का० मेघा

कोतवाली कायमगंज पुलिस की तत्परता एवं विवेकपूर्ण जांच से झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त का पर्दाफाश हो सका, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।