फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस शहर के रॉयल जे जे आर होटल में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं नगर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. अनिल प्रताप सिंह एवं अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे। इनके साथ ही विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला संयोजक सुदीप, सहसंयोजक रोहन मिश्रा, नितिन राजपूत, विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी, तथा योगेंद्र जी, श्रवण जी, अनुज जी, नयन जी, आशुतोष जी और अंकित जी समेत शहर की अनेक महत्वपूर्ण शख्सियतें कार्यक्रम में मौजूद रहीं। स्थापना दिवस पर अतिथियों ने विश्व हिंदू परिषद की उपलब्धियों और समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने युवाओं से जुड़कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से संगठन के उद्देश्यों को दोहराया गया और सभी ने एकजुट होकर सामाजिक एवं धार्मिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
