फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने किया युवा पत्रकार अर्पित शाक्य का सम्मान, गांव में खुशी की लहर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा ग्राम पचपुखरा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फर्रुखाबाद के युवा पत्रकार अर्पित शाक्य को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने की, जबकि कार्यक्रम में अंचल सिंह कुशवाहा जिला लेखा परीक्षक, महावीर सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, संतोष शाक्य जिला सचिव, शेर सिंह शाक्य जिला सचिव, रामवीर शाक्य महासचिव, संजीव शाक्य जिला प्रचार सचिव, कमलेश शाक्य कार्यकारिणी सदस्य, सुधीर कुशवाहा संचालक कार्यक्रम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डा० धर्मवीर शाक्य पत्रकार नगर मीडिया प्रभारी, डा० कुलदीप कुशवाहा , राहुल कुशवाहा एडवोकेट, शकुन्तला शाक्य उपाध्यक्ष महिला सभा प्रकोष्ठ एवं संजय शाक्य एडवोकेट व कानूनी सलाहकार भी मौजूद रहे।

अर्पित शाक्य, जो INDC Network के संपादक हैं, ने पिछले कुछ वर्षों में ईमानदार, जनहितकारी और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी खबरें सदैव सामाजिक मुद्दों और जनता के सरोकारों पर केंद्रित रहती हैं। इन्हीं योगदानों को देखते हुए TSS ने उन्हें गांव स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया, ताकि समाज के युवाओं को प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अर्पित शाक्य को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अर्पित शाक्य जैसे युवा पत्रकार आज समाज में सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

गांव के लोगों ने भी अर्पित शाक्य को सम्मानित होते देख गर्व महसूस किया। परिवारजनों और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने आज पूरे गांव का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित “डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल अवार्ड समारोह 2025” में अर्पित शाक्य को “डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स फेडरेशन” द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में तथागत सामाजिक समिति ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाज के उभरते प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।