फर्रुखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन ने डॉ.विश्वदीप शाक्य को सम्मानित किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पुराना गनीपुर निवासी डॉ. विश्वदीप शाक्य (MBBS), पुत्र श्री रामअवतार शाक्य, जो वर्तमान में सीएचसी शमशाबाद में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, को आज तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. विश्वदीप शाक्य को संगठन की ओर से पंचशील पटिका व पगड़ी, शील्ड एवं सम्मान पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से –शिवकुमार शाक्य (जिला अध्यक्ष), महावीर सिंह शाक्य (जिला उपाध्यक्ष), सुभाष चंद्र शाक्य (जिला उपाध्यक्ष), गिरजा शंकर शाक्य (जिला उपाध्यक्ष), संतोष शाक्य (जिला सचिव), राधेश्याम शाक्य (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि – “डॉ. विश्वदीप शाक्य ने अल्प समय में ही चिकित्सा सेवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका समर्पण और कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करना संगठन के लिए गर्व की बात है।”

डॉ. विश्वदीप शाक्य ने सम्मान प्राप्त करने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह आयोजन न केवल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के महत्व को दर्शाता है बल्कि समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का भी एक सराहनीय प्रयास है।