फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित “UP Trend Show – स्वदेशी मेला 2025” में आज भारी भीड़ उमड़ी। मेला परिसर में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और खरीदारी के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, प्रदेश सह संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भास्कर दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, अभियान जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, सह संयोजक कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेई, मण्डल अध्यक्ष अमृतपुर नीरज अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष फर्रुखाबाद पूर्वी श्री राजकुमार वर्मा, मण्डल अध्यक्ष फतेहगढ़ श्रीमती रमिला राठौर, एवं पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मेले में लगे स्टॉलों पर जाकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और स्वदेशी उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।
मेला भारतीय कला, संस्कृति, कारीगरी और उद्यमिता का जीवंत उदाहरण बन गया है।
कार्यक्रम के दौरान “सत्यवादी महाराज हरिश्चंद्र” पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और सामाजिक मूल्यों पर सार्थक संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि— “स्वदेशी मेला देश की आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करता है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे कारीगर और उद्यमी विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।”
अभियान के संयोजकों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें, ताकि स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और उद्यमियों को बल मिले।
मेले का मूल संदेश स्पष्ट था —
“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी”
“लोकल के लिए वोकल बनें, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें।”
