फर्रुखाबाद:राजकीय संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गई संतोषजनक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 आज जनपद न्यायाधीश फर्रुखाबाद, आदरणीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह, किशोर फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्था का वातावरण स्वच्छ और सुव्यवस्थित पाया गया। अधिकारियों ने किशोरों के लिए बनाए गए खेलकूद स्थल, शयन कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही उचित स्थानों पर लगाए गए वेंटिलेशन व एडजेस्ट फैन की स्थिति की भी जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को संस्था के अनुरक्षण एवं लघु निर्माण कार्य हेतु आवश्यक प्रस्ताव शासन को जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया और किशोरों के हित में समय-समय पर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही।