फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मी तथा रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया।

पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को इसे और प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

परेड निरीक्षण के उपरांत एसपी आरती सिंह ने डायल-112, मेस, परिवहन शाखा, बैरक और क्वार्टर गार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

 यह नियमित परेड पुलिस कर्मियों में अनुशासन, फिटनेस और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए आयोजित की जाती है।