फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, अनुशासन एवं व्यवस्था पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस लाइन ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा भव्य परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

एसपी आरती सिंह ने परेड के दौरान ड्रिल एवं टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए जवानों को अनुशासन, तत्परता और शारीरिक दक्षता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने पुलिस बल को सदैव जनता की सेवा के लिए तैयार रहने और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित डायल-112, परिवहन शाखा, मैस व क्वार्टर गार्ड आदि शाखाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, समयपालन और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “अनुशासन ही पुलिस बल की पहचान है, प्रत्येक जवान को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए।”

इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल उत्साह और अनुशासन से ओतप्रोत रहा।