फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी में की अपराध समीक्षा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जनपद द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद में घटित विभिन्न अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों, गंभीर अपराधों तथा हालिया घटनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे पुलिसकर्मी बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए अनुशासन, संवेदनशीलता और टीमवर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।