फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जनपद में थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुँचीं और मौके की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व संबंधित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि फतेहगढ़ पुलिस घटनाओं को लेकर सजग और तत्पर है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घटना की जांच जारी है, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।