फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र में चल रही धार्मिक गतिविधियों को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही सक्रिय गश्त व सुरक्षा व्यवस्था से आमजन में सुरक्षा की भावना और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
