फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 जुलाई 2025 जनपद में लगातार अपराधों पर लगाम कसने हेतु पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसे 21 शातिर अपराधियों को जिला बदर (Goonda Act के तहत जनपद से निष्कासित) कर दिया, जो लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। इन सभी पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और इनके खिलाफ आम जनता की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थीं।
यह कार्यवाही श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के निर्देशन में, श्री हरीश चन्द्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के नेतृत्व में की गई।
अपराधियों की गतिविधियों से जनता भयभीत
प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, ये अपराधी अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडागर्दी, भय और अराजकता का माहौल बना रहे थे। क्षेत्रीय जनता उनके विरुद्ध शिकायत करने या गवाही देने से डरती थी, जिससे कानून व्यवस्था को गंभीर चुनौती मिल रही थी।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जिला बदर की कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित 21 अपराधियों को जनपद की सीमा से बाहर किया:
जिला बदर किए गए अपराधियों की सूची (नाम,पता, थाना, अवधि):
(1) अतुल कुमार पुत्र विश्राम सिंह निवासी ग्राम आवाजपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 22.05.2025 से 04 माह)
(2) रामलखन पुत्र सूरजपाल निवासी सीढ़े चकरपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 31.05.2025 से 03 माह)
(3) बबलू यादव पुत्र अमर सिंह निवासी 10/13 काशीराम कालोनी रकाबगंज थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 23.06.2025 से 06 माह)
(4) रक्षपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नकटपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 19.06.2025 से 06 माह)
(5) जमशाद पुत्र अब्दुल हसन निवासी इकलहरा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 20.06.2025 से 06 माह)
(6) गोलू उर्फ अभय सिंह पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम खिरियामुकुन्द थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ा (दिनांक 23.06.2025 से 03 माह)
(7) सुभाषचन्द्र पुत्र विश्राम सिंह निवासी मो० पट्टी मदारी कस्बा व थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 23.06.2025 से 04 माह)
(8) धर्मेन्द्र राठौर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्वालटोली थाना फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 19.06.2025 से 06 माह)
(9) कमल सिंह उर्फ भूरे पुत्र रतीराम निवासी ग्राम निसाई थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 19.06.2025 से 03 माह)
(10) रजी उर्फ रंजीत पुत्र शिवराज उर्फ करू निवासी शुकरूल्लापुर थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ा (दिनांक 23.06.2025 से 04 माह)
(11) रियाज खॉ पुत्र बन्ने खाँ निवासी ग्राम कटिया थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 19.06.2025 से 06 माह)
(12) प्रबल प्रताप सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम पकरिया थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 19.06.2025 से 06 माह)
(13) नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम बरई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 19.06.2025 से 03 माह)
(14) परमजीत पुत्र मोरपाल निवासी ग्राम पाल नगला थाना फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ा (दिनांक 19.06.2025 से 03 माह)
(15) शिवम पुत्र संतराम निवासी बरई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ा (दिनांक 18.06.2025 से 06 माह)
(16) गौरव श्रीवास्तव पुत्र जयनारायण श्रीवास्तव निवासी ग्राम पंजूखिरिया थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 25.06.2025 से 06 माह)
(17) संजय उर्फ बबलू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कुण्डपुरा थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 11.06.2025 से 04 माह)
(18) महेन्द्र उर्फ रिशू पुत्र राजकिशोर निवासी बरारिख थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 24.06.2025 से 06 माह)
(19) चमन पुत्र छोटे निवासी मो० कटरा बू अली खाँ थाना फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 25.06.2025 से 06 माह)
(20) सौदान सिह पुत्र मान सिंह निवासी 4/79 कॅचा भवानीदास थाना फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ा (दिनांक 30.06.2025 से 06 माह)
(21) अमन उर्फ पंकज पुत्र सूरजपाल निवासी ममापुर थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़। (दिनांक 30.06.2025 से 06 माह)
प्रशासन की चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई जिला बदर अपराधी आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही अपराध और अराजकता के खिलाफ जिले की पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जनपद फतेहगढ़ की जनता से अपील की गई है कि वे निडर होकर पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अपराध की सूचना तत्काल स्थानीय थाने या हेल्पलाइन पर दें।
