फर्रुखाबाद:शारदीय नवरात्रि पर “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति (फेज-5.0) के विशेष अभियान के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि पर्व पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित लैंगिक समानता विषयक कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लैंगिक समानता के महत्व को रेखांकित किया गया। लैंगिक समानता का तात्पर्य है कि समाज में महिला और पुरुष सहित प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान, अवसर और सुरक्षा प्राप्त हो, जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता हासिल कर सकें और समाज को सुरक्षित व समृद्ध बना सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, अपर उपजिलाधिकारी सदर रविन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, जिला मिशन समन्वयक नेहा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुमुदिनी रमन व निर्मला राजपूत, चाइल्ड लाइन की टीम, सर्वेश बाबू व समस्त प्रोबेशन कार्यालय, तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ भी सम्मिलित हुईं।

इस आयोजन ने संदेश दिया कि लैंगिक समानता केवल सामाजिक न्याय का आधार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का भी मूल मंत्र है।