फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, होटल, ढाबा, एटीएम, बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप तथा बॉर्डर चेकिंग प्वाइंट्स का बारीकी से निरीक्षण किया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और प्रबल बनाना था।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता के साथ नियमित चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास की भावना मजबूत होती है।
