फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद पुलिस ने 25/26 अगस्त 2025 की रात्रि को अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग की।
चेकिंग अभियान के दौरान होटल/ढाबा, एटीएम/बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप, बॉर्डर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
कुल 365 दोपहिया एवं 230 चारपहिया वाहनों की चेकिंग।
कुल 682 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ।
सराहनीय कार्यवाही
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र : एक अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद।
थाना नवाबगंज क्षेत्र : एक अभियुक्त के पास से 20 देशी शराब के अवैध पव्वे, वहीं दूसरे अभियुक्त से अवैध देशी तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस बरामद।
थाना कम्पिल क्षेत्र : एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध देशी तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद।
सभी मामलों में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की अपील
फतेहगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की नियमित चेकिंग आगे भी जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112, नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7839856742 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
