फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज के सांसद माननीय श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम्’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जन्मदिन की बधाई देते हुए नन्दकिशोर दुबे ने कहा कि “मानव जीवन ईश्वर का अनुपम उपहार है, और जब कोई व्यक्ति जनसेवा एवं राष्ट्रहित को अपने जीवन का उद्देश्य बना लेता है, तो वह जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन जाता है।”
उन्होंने कहा कि “मुझे गर्व है कि अखिलेश यादव जी देश की तीसरी सबसे बड़ी संसदीय पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में कन्नौज से सांसद के रूप में प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं। देश और समाज के सशक्तिकरण हेतु उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली प्रशंसनीय है।”
श्री दुबे ने आगे कहा कि “मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि अखिलेश यादव जी दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें और निरंतर राष्ट्र निर्माण के मिशन में नव ऊर्जा के साथ कार्य करते रहें। समाजवादी विचारधारा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनका नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ अखिलेश यादव जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
