फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी आम जनता की समस्याएँ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की देरी न हो। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से आम जनता को राहत और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद है। वर्चुअल माध्यम से की जा रही जनसुनवाई से अधिक लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो रहा है।