फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने किया रात्रि भ्रमण, नाइट गश्त व ड्यूटी की सघन चेकिंग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा रात्रि भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त एवं नाइट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सघन चेकिंग की।

रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी आरती सिंह ने बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, बाजार क्षेत्र एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रभावी नाइट पुलिसिंग से अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रि गश्त व चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।