फर्रूखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस ऑफिस का एसपी आरती सिंह ने किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा सोमवार को पुलिस ऑफिस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, रजिस्टरों की स्थिति और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की।

एसपी आरती सिंह ने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सुव्यवस्थित और स्वच्छ कार्यालय वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आमजन में भी पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश देता है।

अभिलेखों के रख-रखाव की जांच करते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी जरूरी दस्तावेज उचित क्रम में और समय पर अपडेट किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभिलेखों की सही व्यवस्था पुलिस कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही को दर्शाती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की और कहा कि जनता की सेवा ही पुलिस का मूल उद्देश्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में एसपी आरती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध ढंग से सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।