फर्रुखाबाद: मां को बेटे ने दी यातनाएं तो मां पहुंची कोर्ट

फर्रुखाबाद: सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपने पुत्र से परेशान होकर एसडीएम कोर्ट से बेदखली का नोटिस भेजा है| कोर्ट ने उससे नोटिस का जबाब मांगा है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के किराना बाजार निवासी 69 वर्षीय धर्मश्री पत्नी नबल किशोर मिश्रा केपांच संताने है| जिसमे जिसमे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है| लिहाजा एक तीसरे नम्बर का पुत्र वैभव मिश्रा अविवाहित है| धर्मश्री नें एसडीएम सदर कोर्ट में अधिवक्ता डॉ० दीपकद्विवेदी के द्वारा वाद दायर किया जिसमे बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं| उनका तीसरे नम्बर का पुत्र वैभव मिश्रा जो गलत संगत में पड़ गया है| लिहाजा वह नशे का आदी भी हो गया है| वह आये दिन परिवार के सदस्यों से अभद्रता करता है|
उसकी हिंसक वारदातों से घर में अशांति का माहौल रहता है | वह किसी समय कोई भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है| वह लोगों से उधार भी लेनें लगा है| लोग रुपयों का तगादा करनें उनके घर पर आते हैं| धर्मश्री नें कोर्ट से गुहार लगायी है कि उसके पुत्र को उसके मकान से पुलिस बल द्वारा बेदखल कर दिया जाए| धर्मश्री के वाद पर कार्यवाही करते हुए कोर्ट नें आकाश मिश्रा को नोटिस भेजकर जबाब सहित तलब किया है|
फर्रुखाबाद: संवाददाता धर्मवीर सिंह