फर्रुखाबाद:Run For Unity – 2025” के माध्यम से गूंजे एकता के नारे, लौह पुरुष सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में भव्य “Run For Unity – 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त थाना/कोतवाली द्वारा एकता दौड़/रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कोतवाली फतेहगढ़ एवं महिला थाना के अधिकारी व कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “राष्ट्र की एकता हमारी पहचान” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों ने लौह पुरुष सरदार पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों में एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना है।

“Run For Unity – 2025” कार्यक्रम के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित युवाओं को सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेने एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनपद के सभी पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा का संकल्प दोहराया।