फर्रुखाबाद: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान से हुआ समापन, हवन व भंडारे का आयोजन।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़) नगर क्षेत्र के शिव मंदिर बजरिया फील्ड, तलैया सहबजादगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। यह धार्मिक आयोजन 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चली श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कराया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कथा का रसपूर्ण व प्रेरणादायक वाचन कथावाचक आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा का सफल संचालन आनंद कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की वीडियो कवरेज कैमरामैन हरिओम राठौर द्वारा की गई।हवन एवं समापन कार्यक्रम में अलका सक्सेना (पत्नी उमाशंकर सक्सेना), प्रशांत सक्सेना, विशाल सक्सेना, यश सक्सेना, रामशंकर सक्सेना, अनिल सक्सेना, सरोजनी सक्सेना, ऊमा सक्सेना सहित अनेक परिचितजन एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।