(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 पूर्वोत्तर रेलवे (NER) विद्युत विभाग, फतेहगढ़ में वरिष्ठ टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रहे श्री देव सिंह, निवासी ग्राम धरमनगरिया, पोस्ट मसेनी, जनपद फर्रुखाबाद, ने आज अपनी 35 वर्षों की गौरवमयी सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ली। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग की ओर से एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्टाफ के सभी सदस्यों ने उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ विदा किया।
श्री देव सिंह ने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए पहचान बनाई। वे न केवल एक कुशल टेक्नीशियन रहे, बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत के रूप में भी सभी के बीच प्रसिद्ध थे। उनकी विदाई के अवसर पर कई सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं, जो यह दर्शाता है कि उन्होंने अपने कार्यस्थल पर केवल पेशेवर संबंध नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध भी बनाए थे।
उनके पुत्र गोविंद सिंह, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा समधन, जनपद कन्नौज में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, ने भावुक शब्दों में अपने पिताजी को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए कहा:
“आज एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हमारे परिवार के मुखिया और मेरे आदर्श, पिताजी ने अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति ली है। उनकी मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने हमेशा परिवार की ज़रूरतों को समझा और निभाया। मैं जो कुछ भी हूँ, वो उनके आशीर्वाद और अच्छे मार्गदर्शन की वजह से हूँ।”
श्री गोविंद सिंह ने अपने पिताजी को सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए सुख, स्वास्थ्य और आनंद की कामना की और कहा कि उनका संपूर्ण जीवन अगली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर विभाग के मौजूद अथितिथि SSE श्री अमित कुमार शर्मा, तृलोकि नाथ,बृजेश कुमार, अभिनव, शैलेश, बसंती देवी, केशर वती, सुनीता कुमारी आदि समस्त स्टाफ परिवार में श्री सुधीर कुमार शाक्य, रोमिश शाक्य, जगदीश चंद्र ,सुभाष चंद्र, नंदराम, प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह, सौरभ कुमार, सुनील कुमार वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों ने भी श्री देव सिंह की सेवाओं को सराहा और उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
