फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ शिखा व अनुराग का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को ग्राम नगला निजामपुर पोस्ट उखरा जिला फर्रुखाबाद की शिखा पुत्री श्री गिरन्द सिंह शाक्य एवं ग्राम लक्ष्मनपुर पोस्ट जोगा जिला मैनपुरी के अनुराग पुत्र श्री मुकुट सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बौद्ध परंपरा के अनुरूप पंचशील का वाचन, त्रिशरण ग्रहण और मंगल पाठ के साथ दोनों नवदम्पत्ति ने एक-दूसरे को दाम्पत्य सूत्र में बाँधा। विवाह संस्कार को धर्मपाल बौद्ध की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। विवाह उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदम्पत्ति को बौद्ध विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नवविवाहित युगल को जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं और बौद्ध जीवन मूल्यों समता, करुणा और मैत्री को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।बौद्ध रीति से सम्पन्न यह विवाह न केवल सादगी और सामाजिक समानता का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में बिना किसी भेदभाव के प्रेम और आपसी सम्मान का संदेश भी दिया।