फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 आज आकांक्षात्मक ब्लॉक नवाबगंज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शारदा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शाक्य ने केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि—“कौशल ही सशक्त भारत की नींव है। जब युवा आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी हमारा समाज और प्रदेश सशक्त होगा। यह प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।”
इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में यह बताया गया कि केंद्र में विभिन्न क्षेत्रों जैसे—कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, रिटेल मैनेजमेंट आदि में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के इस नए कदम से नवाबगंज क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया मार्ग प्राप्त होगा।
मुख्य उद्देश्य:
युवाओं को तकनीकी व व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाना। स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना। स्थानीय उद्योगों व बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षित जनशक्ति तैयार करना।
कार्यक्रम का समापन विधायक श्री शाक्य द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए इस संदेश के साथ हुआ कि— “शिक्षित बनो, कुशल बनो, आत्मनिर्भर बनो।”
