फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 को थाना शमसाबाद एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ एवं पात्रता के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही विपरीत परिस्थितियों में त्वरित सहायता के लिए उपयोगी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की पूरी जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर:

महिला हेल्पलाइन नंबर: 181

वूमेन पावर लाइन: 1090

आपातकालीन सेवा नंबर: 112

स्वास्थ्य सेवा नंबर: 102

एंबुलेंस सेवा नंबर: 108

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098

साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर: 1076

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, साइबर अपराध या आपात स्थिति में बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।