फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे। MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा मंगलवार को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को हेल्पलाइन 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावरलाइन) और 1076 जैसी सेवाओं के उपयोग और उनकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अपराध की किसी भी घटना पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा पुलिस से बेझिझक संपर्क करने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा, सोशल मीडिया सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मिशन शक्ति अभियान इसी उद्देश्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। थाना शमसाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम में कई स्थानीय महिलाएँ, बालिकाएँ और ग्रामीण उपस्थित रहे।