फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 शमसाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, पिस्टल, जिंदा कारतूसों के साथ भारी मात्रा में शस्त्र निर्माण के उपकरण बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष शमसाबाद तरुण सिंह एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव गदनपुर चैन के पास झोपड़ी में चल रही अवैध शस्त्र निर्माण इकाई पर छापा मारा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान: शिव कुमार पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम गदनपुर चैन, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़
घटना का विवरण:
मुखबिर की सूचना पर शमसाबाद पुलिस टीम ने अलेपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मौके पर पहुंचकर गांव गदनपुर चैन के समीप एक खेत में स्थित झोपड़ी में छिपे आरोपी को दबोच लिया। मौके पर अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए शिव कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद असलहे और सामग्री:
01 देशी तमंचा (315 बोर)
01 देशी पिस्टल (32 बोर)
06 जिंदा कारतूस (315, 12 व 32 बोर सहित)
05 खोखा कारतूस (315 बोर)
02 अधबनी देशी बंदूक बॉडी
02 अधबनी लोहे की नाल (315 व 12 बोर)
भारी मात्रा में लोहे की पाइप, रेती, छेनी, प्लास, हथौड़ी, रिच, नट-बोल्ट, रेगमाल, रबर-पट्टी और अन्य निर्माण सामग्री
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार आरोपी शिव कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु अवैध शस्त्र बनाकर उन्हें अज्ञात व्यक्तियों को बेचता था।
अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शमसाबाद में पहले से ही मु0अ0सं0-159/2025 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष – श्री तरुण सिंह
2. उ0नि0 – श्री मिथलेश कुमार
3. हो0का0 – मनोज कुमार
4. का0 – तरुण कुमार
5. का0 – नवीन कुमार
पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के निर्माण व आपूर्ति की एक बड़ी कड़ी टूट गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
