फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर नितिन कुमार पुत्र राकेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम नगला गोदाम, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।
घटना का पृष्ठभूमि
दिनांक 19 अगस्त 2025 को ग्राम नगला गोदाम निवासी वादी रामऔतार ने थाना शमसाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात अभियुक्त ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2025 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान अभियुक्त नितिन कुमार का नाम सामने आया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़कर बरामदगी की और मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मुकदमा अपराध संख्या 169/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक वीर सिंह, आरक्षी राहुल कुमार
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है तथा अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
