फर्रूखाबाद:(द दस्तक24 न्यूज़) 29 मई 2025 दिन बृहस्पतिवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत शमशाबाद विकासखंड ब्लॉक के सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ एवं लाभार्थियों को मनरेगा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने नारी नेतृत्व और लोक कल्याण की मिसाल कायम की। उनका जीवन सेवा न्याय और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है भारतीय इतिहास में रानी अहिल्याबाई उन विरल हस्तियों में है जिन्होंने सत्ता में रहते हुए भी सेवा को प्राथमिकता दी उन्होंने अपने राज्य में मंदिरों धर्मशालाओं और जल संरचनाओं का निर्माण कराया जिससे आज भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उनके जीवन संघर्ष और इतिहास पर संगठन और सरकार द्वारा जगह-जगह गोष्टी और कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बीजेपी कभी महापुरुषों को भुलाती नहीं है।
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं कायमगंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया और महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया उनकी स्मृति में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आज पूरे देश में रानी अहिल्याबाई के जीवन को जानने के लिए एक उमंग दौड़ पड़ी है नई पीढ़ी उनके जीवन के बारे में जानने के लिए उत्साहित है ऐसी वीरांगना जिसने न्याय प्रिय शासन देकर भारत के इतिहास में खुद को स्वर्ण अक्षरों से लिख दिया है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर शमशाबाद पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति राम किशोर राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनुज शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।