फर्रुखाबाद:कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर एक गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

मुख्य अतिथि शिव महेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “कारगिल युद्ध केवल एक सैन्य संघर्ष नहीं था, बल्कि यह भारत की आत्मरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम था।”

उन्होंने बताया कि 6 जून 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चले इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी पाकिस्तान द्वारा की गई घुसपैठ को माकूल जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वैश्विक दबावों के बावजूद स्पष्ट निर्णय लेते हुए युद्ध जारी रखा और अंततः कारगिल की चोटियों पर पुनः तिरंगा फहराया गया।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा, कारगिल युद्ध में भारत ने अपने 527 वीर जवानों को खोया, जिनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ऑपरेशन विजय के अंतर्गत भारतीय जवानों ने दुश्मनों को करारा जवाब देकर देश का मस्तक ऊंचा किया।

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह राठौड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री श्री डीएस राठौर ने किया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथि: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, अभिषेक बाथम, जिला महामंत्री सुनील रावत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटिहार, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, चित्र अग्निहोत्री, ममता सक्सेना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित किए गए पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन: रामकरण सिंह चौहान, आरपी परिहार, आरपी अग्निहोत्री, मुनेश्वर सिंह, शहीद हवलदार रामशरण सिंह राठौर की पत्नी निर्मला देवी, शहीद नायक अशोक कुमार की पत्नी हेमलता, शहीद नायक राकेश चंद्र की पत्नी मिथलेश, सूबेदार सुखपाल सिंह राठौड़, कौशलेंद्र सिंह राठौड़, धनेश मिश्रा, चंद्रशेखर दीक्षित, गंगाराम, सावरेन सिंह राठौड़ आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और कारगिल विजय की गाथाओं से कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।